बेगुसराय, अप्रैल 27 -- मंझौल। मानसून शुरू होने के साथ ही जलजमाव मंझौल की प्रमुख समस्या बन जाती है। इससे निजात के लिए स्टेट हाईवे के दोनों तरफ संपूर्ण नालियों की उड़ाही ससमय आवश्यक है। नालियों की उड़ाही का समय बीत रहा है। मंझौल के मैदानी भाग की ढाल उत्तर दिशा में कावर झील की तरफ है। मंझौल के उत्तर एवं पूर्व दिशा का पानी कावर झील में जाता है जबकि दक्षिण दिशा का कुछ पानी मंझौल मोईन में जाता है। समुचित जलनिकासी के लिए मंझौल से कावर झील तक बड़े नाले का निर्माण आवश्यक है। मंझौल मोइन में जल संचयन से मछली पालन भी चलता है। बड़े नाले के निर्माण से जल संचयन होगा तथा जैव विविधता की रक्षा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...