जलजमाव से नाराज लोगों ने सड़क पर टायर जला कर किया प्रदर्शन
गोपालगंज, मई 6 -- गोपालगंज। हथुआ नगर के वार्ड नंबर 10 में जलजमाव और नाला निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सरकारी चौक के समीप सड़क पर टायर जलाकर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रखा और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल नूरजहां खातून, अख्तर अंसारी, रहीमुल्लाह अंसारी और दीपक कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि इलाके में लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने पर कार्यपालक पदाधिकारी रौशन कुमार, कनीय अभियंता राजेश सोरेन, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सोनन चावला, वार्ड पार्षद नीरज कुमार, रिजवानुल हक और शब्बीर अंसारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.