मुंगेर, जून 30 -- धरहरा, एक संवाददाता। सोमवार को देर शाम हुई बारिश के बाद दशरथपुर-बसौनी मुख्य सड़क पर बंगलवा कोठवा के समीप जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर करीब चार फीट तक पानी बहने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया एवं छोटे चारपहिया वाहन चालकों को जोखिम उठाकर सड़क पार करनी पड़ रही है, जबकि कई लोगों ने वैकल्पिक मार्ग का सहारा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर हुए अतिक्रमण के कारण पुलिया से पानी की निकासी बाधित हो गई है। इसके चलते बारिश का पानी सड़क पर जमा होकर तेज बहाव के साथ बह रहा है। यह भी पढ़ें- जलजमाव से दशरथपुर-बसौनी मार्ग पर आवागमन प्रभावित स्थानीय लोगों का कहना है कि, बरसात के मौसम में हर वर्ष ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन अबतक अतिक्रमण हटाने और जल नि...