जलजमाव से त्रस्त भठेली के ग्रामीण, बीमारी के खतरे के बीच आंदोलन की चेतावनी
पूर्णिया, जून 7 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के एकंबा पंचायत अंतर्गत भठेली वार्ड संख्या-4 के ग्रामीण लंबे समय से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। बारिश के बाद पेवर्ड ब्लॉक सड़क पर पानी जमा हो जाने से आवागमन बाधित हो रहा है, वहीं गंदे पानी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। समस्या के समाधान में लगातार हो रही देरी से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब सात वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत गली-नाली योजना से सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क बनने से आवागमन की सुविधा तो मिली, लेकिन नाली निर्माण नहीं होने के कारण जल निकासी की समुचित व्यवस्था आज तक नहीं हो सकी। परिणामस्वरूप थोड़ी सी बारिश में भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है और कई दिनों तक बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार जल निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.