दरभंगा, मई 20 -- दरभंगा। सदर ब्लॉक एवं सदर थाना जाने वाले रास्ते में वर्षों से बनी हुई जलजमाव की समस्या को लेकर बुधवार को दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन के जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में पार्षद महासंघ के अध्यक्ष सह वार्ड 13 के पार्षद राजीव कुमार सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधि भी शामिल थे। वार्ता के दौरान दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त भी मौजूद रहे। बैठक में डॉ. जमाल हसन ने जिलाधिकारी से कहा कि सदर ब्लॉक एवं सदर थाना जाने वाला यह मार्ग वर्षों से जलजमाव की समस्या से ग्रसित है और इसका उपयोग पूरे शहर की जनता करती है। उन्होंने कहा कि सदर ब्लॉक में शहर के विभिन्न वार्डों के लोगों का प्रतिदिन आना-जाना लगा रहता है, जबकि स्थानीय निव...