जलजमाव से जर्जर हो रहीं सड़कें, बढ़ी परेशानी
सहरसा, मई 4 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गों पर हल्की बारिश के बाद भी जलजमाव की समस्या आम हो गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण भारी वाहनों के परिचालन से सड़कें एक-दो बारिश में ही जर्जर हो जा रही हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। उदासीनता से नहीं हो रहा समाधान: लोगों का कहना है कि यदि सड़क किनारे जमी मिट्टी और धूल की सफाई कर दी जाए, तो जल निकासी आसान हो सकती है और सड़कें क्षतिग्रस्त होने से बच सकती हैं। लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण समस्या बनी हुई है। सोनवर्षा राज मुख्य मार्ग पर अतिथि गृह, सोहा दरगाही टोला, शाहमौरा नवटोलिया और देहद मोड़ से नोनैती जाने वाली सड़क पर जलजमाव से हालात बदतर हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.