कटिहार, जून 13 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर प्रखंड के चौमुखा गांव की मुख्य सड़क इन दिनों जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रही है। लगातार हुई बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। सड़क तालाब जैसी दिखाई देने लगी है। जिससे लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- चकबल्ली में जलजमाव से जनजीवन बेहाल, बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलेंजलजमाव का प्रभाव ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर कई दिनों से पानी जमा रहने के कारण पैदल चलना तक कठिन हो गया है। साइकिल और बाइक सवारों के फिसलने की आशंका बनी रहती है। वहीं स्कूली बच्चों को भी पानी से होकर विद्यालय जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। जलजमाव के चलते सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।...