मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड संख्या 42 व 45 की सीमा पर स्थित माली घाट में सड़क पर जलजमाव से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार की सुबह रोड जाम किया। मौके पर पहुंचे पार्षद पति बबलू पंडित ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। वार्ड 42 की पार्षद अर्चना पंडित के मुताबिक कनीय अभियंता ने चार दिन के अंदर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।मालीघाट इलाके में बुडको द्वारा नाला निर्माण किया गया है। वर्तमान में वहां पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। स्थानीय निवासी ब्रजनंदन प्रसाद, महेश साह व अन्य लोगों ने कहा कि बेतरतीब नाला निर्माण किए जाने से पानी की निकासी नहीं हो रही है। कुछ प्वाइंट पर नाले का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके चलते एक विवाह भवन से सटे गली में नाले का पानी बह रहा है। कुछ घरों के अंद...