जलजमाव समस्या के स्थायी समाधान की तैयारी
हजारीबाग, जून 18 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। वार्ड संख्या 13 स्थित सिमेट्री रोड में वर्षों से चली आ रही जलजमाव और जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। बुधवार को नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता, महापौर अर्विंद राणा, उपमहापौर अविनाश कुमार यादव एवं वार्ड पार्षद विकास यादव समेत अधिकारियों की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि सिमेट्री रोड की नालियों का पानी हुरहुरु तालाब में जमा होने से जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है। इसके समाधान के लिए तालाब से जल निकासी का बेहतर और वैज्ञानिक मार्ग विकसित करने की योजना बनाई गई है। यह भी पढ़ें- वार्ड नंबर 13 में जल जमाव से जल्द मिलेगी मुक्ति साथ ही भविष्य में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित कर ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.