जलजमाव संभावित क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान तेज
रांची, मई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम ने मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर शहर के बड़े नालों और जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान तेज कर दिया है। निगम की ओर से लगातार नालों में जमे गाद, कचरा और अन्य अवरोधों को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके। इसी कड़ी में शनिवार को निगम की टीम ने वार्ड संख्या 24 स्थित हिंदपीढ़ी हरमू नदी, वार्ड संख्या 32 के पंचशील नगर और वार्ड संख्या-5 के बांधगाड़ी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- शहर में जेसीबी से नालों की सफाई तेज इस दौरान जेसीबी मशीनों को नालों में उतारकर भारी मात्रा में गाद निकाला गया। अवरुद्ध जल बहाव को ठीक किया गया। निगम अधिकारियों के अनुसार, इन क्षेत्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.