मुंगेर, अगस्त 31 -- मुंगेर, निज प्रतिनिध। गंगा के जलस्तर में लगातार मामूली गिरावट दर्ज होने के बावजूद मुंगेर जिले के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति जस की तस बनी हुई है। केंद्रीय जल आयोग के रविवार के आंकड़े के अनुसार मुंगेर में दो बजे गंगा का जलस्तर 38.70 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 39.33 मीटर से 63 सेंटीमीटर नीचे है। हालांकि पिछले दो दिनों में जलस्तर में करीब 12 सेंटीमीटर की कमी आई है, लेकिन निचले इलाकों में अब भी पानी फैले रहने से लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। गंगा का जलस्तर घटने के साथ ही रुक-रुककर हो रही बारिश ने निचले इलाकों के लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। यह भी पढ़ें- Unnao News: दूसरे दिन भी गंगा के जलस्तर में दर्ज की गई गिरावट जलजमाव और बारिश के कारण लोगों की जिंदगी नारकीय हो गई है। कच्चे रास्तों पर कीचड़ फैलने से ...