जलजमाव व जर्जर सड़क की तीन सालों की अनसुनी पर भूख हड़ताल
मधुबनी, जून 22 -- मधुबनी, निज संवाददाता। गांधी चौक से सप्ता-कंजर बस्ती की ओर जाने वाली सड़क की बदहाली आखिरकार सोमवार को जनआक्रोश में बदल गई। लगभग तीन वर्षों से जर्जर सड़क, स्थायी जलजमाव और लगातार हो रही दुर्घटनाओं से परेशान लोगों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भूख हड़ताल शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि इस सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की मांग को लेकर आवेदन, प्रदर्शन और आंदोलन किए जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने हमेशा इसे अनसुना किया। धीरे-धीरे यह समस्या पूरे इलाके के लिए नासूर बन गई और सोमवार को लोगों का धैर्य जवाब दे गया। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और जलजमाव के कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। बाइक सवार फिसलकर गिर रहे थे, ई-रिक्शा और रिक्शा पलट रहे थे तथा पैदल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.