जलजमाव व कीचड़ के बीच त्रैमासिक परीक्षा सामग्री का वितरण
मधुबनी, जून 27 -- मधुबनी, निज संवाददाता। आगामी त्रैमासिक परीक्षा 2026 के सफल संचालन को लेकर शनिवार को डीईओ अक्षय कुमार पांडेय के निर्देश पर प्लस टू स्कूल उच्च विद्यालय परिसर के नए भवन से जिले के विभिन्न विद्यालयों के लिए प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न प्रखंडों और अनुमंडलों से पहुंचे प्रधानाध्यापकों तथा उनके अधिकृत प्रतिनिधियों ने परीक्षा सामग्री प्राप्त कर अपने-अपने विद्यालयों के लिए रवाना हुए। वितरण कार्य शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। मौके पर वितरण व्यवस्था में प्रतिनियुक्त कर्मी राम विनय कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। सभी विद्यालयों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गईं, ताकि पहली जुलाई से शुरू होने वाली त्रैमासिक परीक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.