सहरसा, मई 19 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सूबे का पहला और कायाकल्प अवार्ड में पहला स्थान प्राप्त करने वाला मॉडल सदर अस्पताल इन दिनों अपनी बदहाल व्यवस्था को लेकर चर्चा में है। अस्पताल परिसर में महीनों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जमा पानी अब हरे रंग का हो चुका है, जिसमें मच्छर और अन्य जीव - जंतु पनप रहे हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और कर्मचारियों को इससे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में इस तरह की स्थिति स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। यह भी पढ़ें- अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की कमीजलजमाव की समस्या अस्पताल परिसर के पार्किंग के समीप जलजमाव होने के कारण मरीजों को कीचड़ और बदबू के बीच होकर गुजरना पड़ता है। कई मरीजों और बुजुर्गों को फिसलने का डर बना रहता है। ...