भभुआ, जनवरी 10 -- घरों से निकलने वाला पानी कॉलोनियों में हो रहा जमा, जलकुंभी से परेशानी जनप्रतिनिधि और नगर प्रशासन की उदासीनता, जल निकास की कर रहे मांग (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के वार्ड तीन में जलजमाव की समस्या गंभीर बनती जा रही है। हालात इतने बदतर हैं कि सूखे के मौसम में भी घरों से निकलने वाला पानी कॉलोनियों के बीच जमा होकर झील जैसा नजारा पेश कर रहा है। जमा पानी में जलकुंभी ने अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया है, जिससे क्षेत्र की तस्वीर किसी दलदली इलाके जैसी बन गई है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कहीं रास्ता अत्यधिक संकरा है, कहीं उबड़-खाबड़, तो कहीं अधूरा निर्माण लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.