गढ़वा, अप्रैल 25 -- जलजमाव न होने दें ताकि मच्छर न पनपे श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में मलेरिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल परिसर में उपस्थित लोगों को डॉ कैसर आलम ने मलेरिया बुखार होने के कारण, लक्षण व बचाव से संबंधित जानकारी विस्तार से दिया। उन्होंने कहा कि अपने घर, दुकान, विद्यालय, कार्यालय सहित अन्य जगहों पर जल जमाव नहीं दें ताकि मलेरिया फैलाने वाले मच्छर उत्पन्न न हो सके। मलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक प्रकार का वाहक जनित रोग है। उससे बचने के लिये सोते समय हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिये। यह भी पढ़ें- सीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मलेरिया दिवस मना छोटे बच्चों व वृद्ध व्यक्तियों का विशेष ख्याल रखना चाहिये। किसी भी प्रकार के बुखार को अनदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.