जलजमाव खत्म करने का उपाय तलाशने रेलवे कॉलोनी पहुंची निगम की टीम
भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। रेलवे विभाग द्वारा दी गई दीवार की वजह से नवाबबाग कॉलोनी के नाले के पानी की निकासी की व्यवस्था बंद पड़ गई थी। जिसकी वजह से पिछले कई महीनों से इस कॉलोनी के नाले का पानी मोहल्ले में खाली पड़ी भूमि में जमा हो रहा था। दिन-प्रतिदिन कॉलोनी की स्थिति दयनीय हो रही थी। इसको लेकर सशक्त स्थाई समिति की बैठक में उठाए गए सवाल पर नगर आयुक्त ने अविलंब रेलवे के अधिकारियों से बात कर निराकरण कराने का आश्वासन दिया था। मंगलवार को नगर आयुक्त के आश्वासन पर नगर निगम की चार सदस्यीय टीम रेलवे कॉलोनी में समस्या के निराकरण के उपाय और ड्रेनेज सिस्टम की जांच करने पहुंची थी। टीम में उप नगर आयुक्त आमिर सुहैल, कार्यालय अधीक्षक सह योजना शाखा प्रभारी मो. रेहान अहमद, योजना शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल सहित नगर निगम के अभियंता मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.