आजमगढ़, मई 12 -- बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड कोयलसा क्षेत्र के सरैया गांव में जलजमाव की समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। समस्या का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सरैया गांव में आवागमन के लिए इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया गया है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से घरों का गंदा पानी रास्ते में बह रहा है। गांव में जलजमाव होने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने प्रधान से लेकर बीडीओ तक को कई बार शिकायती पत्र दिया। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। रास्ते पर जलजमाव से कीच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.