मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मड़वन। पकड़ी पकोही पंचायत के वार्ड 13 का शुक्रवार को कांटी विधायक अजीत कुमार ने पदाधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड में छह माह तक जलजमाव रहता है, जिस कारण करीब 200 लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसपर विधायक ने आरडब्ल्यूडी के कनीय अभियंता को अविलंब एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया। बीडीओ विनय कुमार, सीओ मुकेश कुमार, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मो. शमीम, मुखिया पुष्पा कुमारी, सुधीर कुमार सिंह, अजय चौधरी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.