दरभंगा, दिसम्बर 22 -- दरभंगा,। शहर के कटहलबाड़ी पोस्ट ऑफिस के सामने वाली गली में जलजमाव की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इस गली में कई दृष्टि दिव्यांग परिवार भी निवास करते हैं। सालोंभर यहां पानी जमा रहने से इन लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। यहां रहने वाले राकेश किरण झा ने कहा कि घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिन्हें प्रतिदिन विद्यालय आना-जाना पड़ता है। मैं स्वयं राजकीय नेत्रहीन उच्च विद्यालय, दरभंगा में शिक्षक सह प्रभारी एचएम हूं और विद्यालय के बच्चों का भी कई बार इसी मार्ग से आवागमन होता है। इस गली में हर समय सांप, कीड़े, आवारा गाय-भैंस और अन्य खतरों की आशंका बनी रहती है। रेलवे की ओर से अंतिम छोर पर गेट लगाने के बाद स्थिति और भी भयावह हो गई है। अब यदि सामने से कोई पशु या खतरा आ जाए तो बचने का कोई वैकल्पिक मार्ग तक नहीं बचता।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.