सीवान, जून 5 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। नगर पंचायत महाराजगंज ने शहर में जलजमाव की गंभीर समस्या को देखते हुए नालों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में नगर कार्यपालक पदाधिकारी डॉक्टर विपीन कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र भेजकर 9 - 10 जून को अतिक्रमण हटाने के लिए दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का अनुरोध किया है।

जलजमाव समस्या का अध्ययन पत्र में बताया गया है कि 29 मई को हुई बारिश के बाद नगर क्षेत्र के कई हिस्सों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। जांच में पाया गया कि दुकानदारों, फुटपाथ विक्रेताओं और अन्य लोगों द्वारा नालों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के कारण जल निकासी बाधित हो रही है।

अवैध अतिक्रमण हटाने की योजना नगर पंचायत द्वारा जरती माई गेट से बाटा मोड़, शिवमंदिर होते हुए राजेंद्र चौक, राजेंद्...