भभुआ, जून 1 -- रामपुर। प्रखंड के सबार-बगही पथ में करमचट थाना परिसर से सटे पूरब भाग में जलजमाव बना रहता है। जलजमाव से होकर वाहनों को आने-जाने से पथ में गड्ढे बन गए हैं। पानी आगे की ओर बढ़ता जा रहा है। यह समस्या लगभग दो माह से अधिक दिनों से बना हुआ है। फिर भी इस समस्या को जनप्रतिनिधि या प्रशासन द्वारा दूर कराने की दिशा में पहल नहीं की जा रही है। राहगीर और चालक संभलकर राह तय कर रहे हैं। ताल-पोखरा से नहीं हटाया जा सका अतिक्रमण रामपुर। प्रखंड के विभिन्न गांवों में अभी भी ताल-पोखरों से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है। जलजीवन हरियाली योजना के तहत अतिक्रमण हटाने का सरकार का निर्देश है। बताया गया है कि अतिक्रमण नहीं हटाये जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर अतिक्रमणकारियों का नाम बताया और कहा कि मवेशियों को...