गढ़वा, मई 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में सिवरेज सिस्टम की लचर व्यवस्था के कारण हर साल कई वार्डों में जल जमाव की भारी समस्या होती है। उक्त समस्या का अबतक स्थायी समाधान नहीं हो सका। जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान के लिए नगर परिषद की ओर से करोड़ों रुपए खर्च किए गए। उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों की समस्या जस की तस बनी रहती है। मानसून अब दहलीज पर है। अबकी बार भी जल जमाव की समस्या लोगों को अभी से ही सता रही है। सबसे ज्यादा जल जमाव की समस्या चिनिया रोड स्थित शिव मंदिर और उसके आसपास के इलाकों में होता है। वार्ड 11 के अंतर्गत सदर अस्पताल, डॉ आवास कॉलोनी, प्रखंड कार्यालय परिसर, पशुपालन विभाग परिसर में भारी जल जमाव की समस्या उत्पन्न होती है। अबकी बार उक्त इलाके में और ज्यादा जल जमाव की समस्या होने की आशंका है। लोगो...