लखीसराय, दिसम्बर 17 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव की गंभीर समस्या लगातार चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। नगर क्षेत्र से निकलने वाले उपयोग बाद के पानी से खेती-किसानी बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। इससे तंग आकर किसानों ने नगर के मुख्य जल निकासी मार्ग को बाधित कर दिया है। जिसका दुष्परिणाम अब नगर के विभिन्न वार्डों से निकलने वाले पानी का मुख्य सड़क पर जमा हो जाना है। जलजमाव के कारण राहगीरों, वाहन सवार लोगों एवं पैदल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच-80 से नागवती स्थान होते हुए जगदंबा मंदिर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थिति गंभीर बनी हुई है। सड़क पर जमा हुए पानी के कारण पूरा मार्ग बाढ़ग्रस्त जैसा प्रतीत हो रहा है। हालांकि हुए जलजमाव के ठीक बाद सोमवार से ही नगर प्रशासन पंपिंग सेट की मदद से लगातार पान...