गाजीपुर, फरवरी 17 -- सैदपुर। विधायक अंकित भारती ने विधानसभा के बजट सत्र में क्षेत्र के कई लंबित समस्याओं को उठाते हुए पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के लिए विशेष बजट की मांग की। उन्होंने सैदपुर के रावल मोड़ से चोचकपुर, हसनपुर से ददरा, बौरवां से सियावां और पतरहीं से नेवादा तक की सड़कों की मरम्मत, भितरी बाजार में दशकों से चली आ रही जलनिकासी की समस्या और उसरहां में खारा पानी आने की गंभीर समस्या पर ध्यान देने का आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने चकेरी धाम, शेखशाह सम्मन, बूढ़ेनाथ महादेव घाट और भितरी के अशोक लाट के सुंदरीकरण, महिलाओं के लिए विशेष बजट और पीडीए समाज में भर्ती अभियान चलाने की मांग भी की। अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी पर भी उन्होंने चिंता जताई। विधायक ने कहा कि सरकार केवल भाषणों में प्रदेश को सजाती रही, जबकि रोजगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.