बिहारशरीफ, मई 2 -- वार्ड संख्या 6 में आम सभा में लोगों ने तय की विकास की रूपरेखा फोटो: पावापुरी वार्ड: पावापुरी नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह में आम सभा की बैठक में शहरवासी। पावापुरी, निज संवाददाता। नगर पंचायत, पावापुरी के वार्ड संख्या छह में शनिवार को आम सभा में लोगों ने जलजमाव, सड़क मरम्मत और सफाई का मुद्दा उठाया। इस पर वार्ड पार्षद सुषमा देवी ने कहा कि योजना बनाकर इसे कार्यपालक पदाधिकारी के पास भेजा जाएगा। वहां से प्राथमिकता के आधार पर इन कामों को धरातल पर उतारा जाएगा। आम सभा में लोगों ने नगर पंचायत के समग्र विकास पर चर्चा की। सड़क, नाली, नाली पर स्लैब, जल निकासी, स्वच्छता, पेयजल एवं बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। आम सभा में केदार प्रसाद सिंह, बाला पासवान व अन्य ने कई सुझाव दिए। (पावापुरी से अनिल उपाध्या...