पटना, मार्च 25 -- बिहार के 18 जिलों में भूमि एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देकर बंजर भूमि की उत्पादकता सुधारने का प्रयास चल रहा है। इससे किसानों की आय में वृद्धि की जा रही है। भूजल स्तर में भी वृद्धि हो रही है। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने बुधवार को कहा कि वर्षा आश्रित जिलों में पीएम कृषि सिंचाई योजना जलछाजन विकास-2 के तहत कार्य चल रहे हैं। इनमें अरवल, औरंगाबाद, बांका, बक्सर, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, गया, जहानाबाद, जमुई, कैमूर, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पटना, रोहतास एवं शेखपुरा शामिल हैं। अभी तक इसके तहत 282 पक्का चेक डैम, 85 फार्म पॉन्ड, 600 जल संचयन तालाब, 583 साद अवरोधक बांध, 832 आहर-पइन जीर्णोद्धार, 520 अर्देन चेक डैम, 571 कुआं निर्माण-जीर्णोद्धार, 52 सामुदायिक तालाब निर्माण, 77 सामुदायिक तालाब जीर्णोद्धार तथा 1316 अन्य कार्य कराए ...