गिरडीह, नवम्बर 26 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो-जमुआ मुख्य मार्ग पर जलखरियोडीह तालाब के पास मंगलवार की शाम में एक सड़क दुर्घटना में हीरोडीह थाना क्षेत्र के धनीशरण गांव की एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल दारा तुरी व कविता देवी को उपचार के लिए जलखरियोडीह स्थित निजी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों का उपचार किया। बताया कि घटना में घायल कविता देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इस संबंध में बताया कि एक बाइक में सवार होकर दोनों लोग चतरो से वापस अपने गांव धनीशरण (कोदम्बरी) जा रहे थे। इसी क्रम में जलखरियोडीह के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.