खगडि़या, मार्च 30 -- खगड़िया । नगर संवाददाता गंगौर थाना क्षेत्र के जलकौड़ा में दो अलग अलग घरों में अज्ञात चोरों ने चोरी की धटना को अंजाम दिया है। इधर जलकौरा में मो एजाज ने बताया कि उसके मामा कहीं बाहर शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने चोरी की धटना को अंजाम दिया है। हालांकि किन किन सामानों की चोरी हुई है।इसकी स्पष्ट जानकारी नहंी मिल पा रही है। गृहस्वामी के घर वापस आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। इधर गंगौर थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.