सहरसा, मार्च 2 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। जलकुंभी से उत्पाद निर्माण के साथ-साथ मछलीपालन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। डीएम दीपेश कुमार ने कहा कि जलकुंभी से हैंडीक्राफ्ट सामान निर्माण करने वाले बिहार राज्य के पहला जिला के रूप में सहरसा का चयन किया गया है। जीविका को इस कार्य की जिम्मेदारी मिली है। सहरसा जिले में जलकुंभी से हैंडीक्राफ्ट सामान निर्माण के साथ-साथ मछलीपालन को बढ़ावा दिया जाएगा। जलकुंभी को हटाकर वहां मछलीपालन किए जाएंगे। इससे लोगों को हैंडीक्राफ्ट सामान निर्माण और मछलीपालन दो तरह के रोजगार मिलेंगे। जो लोगों के जीवन को आसान बनाएगा और जीविका दीदी, क्षेत्र के किसानों सहित अन्य लोगों की आय का स्त्रोत बनेगा। निस्तारण किए गए जलकुंभी से बैग, फूलदानी, डलिया, प्लेट, रस्सी, पेपर(कागज) सहित टेबल वेयर सामान सहित अन्य हैंडीक्राफ्ट सामान बनाए जाएंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.