घाटशिला, अप्रैल 3 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत में कमारीगोड़ा के पास पक्का घाट तालाब रख-रखाव के अभाव में जलकुंभी और कचरों से भर गया है। नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों का ध्यान इस तालाब की साफ-सफाई पर नहीं है। यही कारण है कि तालाब की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। यह तालाब नगर पंचायत क्षेत्र का सामाजिक और धार्मिक दृष्टिकोण से प्रमुख तालाब है। इस तालाब में रोजाना सैकड़ों पुरुष, महिलाएं और बच्चे नहाते हैं। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के अवसर पर इसी तालाब से कलश में जल भर कर कलश यात्रा निकाली जाती है। विभिन्न देवी, देवताओं की पूजा संपन्न होने के बाद मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है। यह तालाब वार्ड नंबर-एक, दो, तीन, आठ और नौ के ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण है। स्थानीय ग्रामीण इसकी साफ-सफाई की मांग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस...