प्रयागराज, जनवरी 31 -- कर्नलगंज क्षेत्रीय पार्षद आनंद घिल्डियाल के आवास पर शनिवार को बैठक हुई। इसमें जलकल विभाग में 73.61 लाख रुपये गबन को लेकर पार्षदों ने आक्रोश व्यक्त किया और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। बैठक में शामिल पार्षदों ने एक मत से गबन का विरोध किया है। पार्षद शिवसेवक सिंह ने बताया कि महापौर और नगर आयुक्त से गबन की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है और इस गबन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ महीनों पहले नगर निगम में टैक्स में करीब 1.5 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था और अब जलकल विभाग में गबन होना गंभीर मामला दर्शाता है। उपरोक्त गबन का प्रकरण विभागाध्यक्षों की लापरवाही का परिणाम है। नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए कठोर कार्रवाई की जरूरत है। इस मौके पर पार्षद अजय यादव, अशोक कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.