बस्ती, मई 3 -- बस्ती। शहर वासियों व राहगीरों को भीषण गर्मी में राहत दिलाने के लिए नगर पालिका के जलकल विभाग ने पहल की है l शहर के 10 से अधिक स्थानों पर जलकल विभाग ने प्याऊ की व्यवस्था कराई है। शनिवार को जलकल विभाग की जेई अर्चना कुमारी ने रोडवेज तिराहे और शास्त्री चौक पर लगे प्याऊ स्थल पर पहुंचकर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। जेई ने बताया कि जलकल टीम ने कचहरी, ब्लॉक रोड, रोडवेज तिराहा, शास्त्री चौक, निकट जीजीआईसी, कटरा सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर प्याऊ की व्यवस्था कराई गई है। मिट्टी के घड़ों में पानी भरने के लिए जलकल की विशेष टीम को लगाया गया है। यह भी पढ़ें- नगर में तीन स्थानों पर प्याऊ के इंतजाम उन्होंने रोडवेज तिराहा पर लगे वाटर एटीएम को भी देखा। अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थान पर अस्थायी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.