आगरा, मार्च 1 -- शहर में साइबर अपराधियों ने जलकल विभाग के उपभोक्ताओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। जलकल विभाग ने सूचना जारी कर नागरिकों को आगाह किया है कि कुछ अज्ञात लोग विभाग के नाम का दुरुपयोग कर ठगी का प्रयास कर रहे हैं। जालसाज व्हाट्सएप और फोन कॉल के जरिए संपर्क कर बिल भुगतान पर भारी छूट का लालच दे रहे हैं और बैंक खातों की जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि ठग उपभोक्ताओं को एपीके फाइल डाउनलोड करने या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के लिए दबाव डालते हैं। ये एपीके फाइलें मैलवेयर होती हैं, जो मोबाइल में इंस्टॉल होते ही बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड और ओटीपी हैकर्स तक पहुंचा देती हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वह इस प्रकार की कोई फाइल या अज्ञात लिंक नहीं भेजता। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे बिल का भुग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.