जलकल विभाग की लापरवाही पर पार्षद धरने पर बैठे
बरेली, मई 11 -- नगर निगम के जलकल विभाग की लापरवाही से नाराज स्थानीय लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल समस्या और टूटी पाइपलाइन की शिकायतों के बावजूद समाधान न होने पर पार्षद सतीश कातिब स्थानीय निवासियों के साथ खटिया डालकर धरने पर बैठ गए। उनका।कहना है कि कई बार शिकायत देने के बाद भी विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सुपरवाइजर शमशाद हुसैन की मनमानी का भी विरोध शुरू हुआ। धरने के दौरान पार्षद ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और जलकल विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.