गोरखपुर, सितम्बर 5 -- गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। जलकल परिसर शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की भक्ति और उल्लास से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। जैसे ही मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का शुभ मुहूर्त आया, पूरा परिसर मुख्य यजमान नगर आयुक्त अजय जैन और गोरखपुर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने अधिकारियों संग वैदिक मंच्चोदार के भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव कराया। यह भी पढ़ें- घर-घर जन्मे कान्हा, योगी ने उतारी आरतीभगवान श्रीकृष्ण का पूजन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का पंचामृत से अभिषेक कर नवीन वस्त्र और आभूषण धारण कराए। माखन-मिश्री, फल, मिठाई और विविध प्रकार के नैवेद्य अर्पित किए। उसके बाद झूले पर बिठा कर भगवान श्रीकृष्ण को श्रद्धा के स...