जलकल फीडर का ब्लॉस्ट हुआ डिस्क, आपूर्ति बाधित
बस्ती, मई 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र अमहट से निर्गत 11 केवी जलकल फीडर का डिस्क मंगलवार सुबह अचानक ब्लॉस्ट कर गया। डिस्क ब्लॉस्ट होने के बाद फीडर से जुड़े तीन हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। लगभग तीन घंटे बाद लाइन को बहाल किया गया। भीषण गर्मी के कारण ओवरलोडिंग की समस्या हो रही है। जगह-जगह तार टूटकर गिरने, जंफर उड़ने व ट्रांसफॉर्मर खराब होने से उपभोक्ता हलकान हो रहे हैं। विद्युत उपकेंद्र अमहट का जलकल फीडर सुबह लगभग 10 बजे अचानक ब्रेक डाउन में चला गया। इसके बाद पेट्रोलिंग शुरू हुई। उपकेंद्र के स्टॉफ ने देखा कि सरयू नहर कॉलोनी के पास डिस्क पंचर हो गया है। मरम्मत के बाद 11 केवी लाइन को बहाल किया गया। तार टूटने की भी घटनाएं हो रही हैं। एसबीआई के आगे मुख्य मार्ग पर मिस्टर बेकर्स के सामने आधे घंटे के अंदर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.