आजमगढ़, फरवरी 23 -- आजमगढ़,संवाददाता। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर का नया कार्यालय नगर के पुराखिजिर मोहल्ले में स्थित जलकल परिसर में बनेगा। इसके लिए शासन की तरफ से 1.99 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। बजट मिलने के बाद जल्द ही कार्यदायी संस्था के माध्यम निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर का पुराना कार्यालय पुरारानी मोहल्ले में घनी आबादी के बीच स्थित है। कार्यालय में कर्मचारियों को बैठने उठने, कागजों के रख-रखाव संबंधित कार्यों के संचालन में बाधा आ रही थी। पुराना कार्यालय का भवन काफी जर्जर हो गया है। इन सब समस्याओं को देखते हुए नगर पालिका परिषद की तरफ से शासन को नये भवन बनाने के लिए आगणन रिपोर्ट बनाकर भेजा गया था। जिसे शासन की तरफ से स्वीकृत प्रदान कर दी गई है। नगर के विकास कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अब न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.