कानपुर, जनवरी 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जलकल का दस्ता शहर में सक्रिय है। इस क्रम में बुधवार को स्वर्ण जयंती विहार, गांधी नगर, तिलक नगर, फजलगंज, गोविंद नगर और जूही वार्ड में पेयजल पाइप लाइन को बिछाने का कार्य किया। साथ ही 20 स्थानों पर टूटी लाइन को भी जोड़ा। शहरवासियों को शुद्ध पानी मिले इसके लिए पानी की जांच रोजाना की जा रही है। बुधवार को 607 स्थानों पर पेयजल की जांच की गई। 63 स्थानों पर अभियंताओं ने जांच की। 18 स्थानों पर जलकल और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। इसके अलावा 480 स्थानों पर महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जांच की। पानी के 26 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भी भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.