लखनऊ, मार्च 10 -- नगर निगम के जलकल विभाग ने मंगलवार को जोन-4 क्षेत्र में बड़े जलकर बकायेदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कई संस्थानों की सीवर लाइन काट दी गई। यह अभियान जीएम जलकल कुलदीप सिंह के निर्देश पर चलाया गया। जलकल विभाग की टीम ने क्षेत्र में उन संस्थानों को चिन्हित किया जिन पर लंबे समय से जलकर बकाया था और नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं किया गया था। सबसे बड़ी कार्रवाई गोमती नगर के विपुल खंड-6 स्थित आईएमआरटी इंटर कॉलेज पर की गई। इस पर 27 लाख 61 हजार 723 रुपये का जलकर बकाया था। इसे कई बार नोटिस दी गई। लेकिन भुगतान नहीं किया गया। जलकल ने कॉलेज की सीवर लाइन काट दी है। इसी परिसर के पास स्थित आईएमआरटी बिजनेस स्कूल पर भी 2 लाख 71 हजार 92 रुपये का जलकर बकाया मिला, जिस पर उसकी भी सीवर लाइन काटने की कार्रवाई की गई।-----नीलकंठ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.