जलकल के महाप्रबंधक ने ग्रहण किया कार्यभार
प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज। जलकल के नए महाप्रबंधक संजीव कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। नगर आयुक्त साईं तेजा ने महाप्रबंधक को कार्यभार ग्रहण कराया। फिरोजाबाद से आए संजीव कुमार प्रयागराज में बतौर अधिशासी अभियंता कार्य कर चुके हैं। महाकुम्भ के दौरान संजीव कुमार जोन सात और इससे पहले जोन एक और छह में भी कार्यरत रह चुके हैं। इससे पहले प्रयागराज जलकल के महाप्रबंधक रहे कुमार गौरव का तबादला आगरा किया गया है। यहां जलकल विभाग में और भी इंजीनियरों का अलग-अलग शहरों में तबादला हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.