जलकल के इंटेक वेल में गिरकर कर्मचारी की मौत
प्रयागराज, मार्च 16 -- करेली थाना क्षेत्र के करेलाबाग स्थित जलकल विभाग के वॉटर पंपिंग स्टेशन पर सोमवार दोपहर कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इंटेक वेल में गिरने से इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। जलकल विभाग में तैनात इलेक्ट्रीशियन 58 वर्षीय औरंगजेब दोपहर लगभग 12 बजे पंपिंग स्टेशन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह इंटेक वेल में गिर गए। साथियों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। औरंगजेब मूलरूप से गाजीपुर के जमनिया थाना क्षेत्र के देवथा गांव के निवासी थे। वह परिवार के साथ करैलाबाग स्थित वॉटर पंपिंग स्टेशन परिसर में रहते थे।सात अप्रैल को होनी है बेटी की शादीपरिजनों के अनुसार, औरंगजेब की बेटी की शादी सात अप्रैल को होनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे से परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.