भदोही, मार्च 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। बकाया जलकर की राशि वसूली करना नगर पंचायत ज्ञानपुर के लिए सिरदर्द बन गई है। नियमित तकादे के बावजूद उपभोक्ता जलकर जमा करने का नाम नहीं ले रहे हैं। जलकर वसूली को लेकर अब नगर पंचायत प्रशासन की सख्ती बढ़ती जा रही है। कड़ा रुख अपनाते हुए नगर पंचायत ने आठ सौ लोगों को जलकर जमा करने को नोटिस जारी कर दी है। हिदायत दी कि 31 मार्च तक बकाया जलकर जमा नहीं हुआ तो एक अप्रैल के बाद आरसी जारी होगी। आठ सौ उपभोक्ताओं द्वारा करीब पांच लाख का जलकर रोका गया है।प्रभारी अधिशासी अधिकारी ज्ञानपुर धर्मवीर सिंह ने बताया कि नगर पंचायत में करीब आठ सौ ऐसे उपभोक्ता हैं जो करीब पांच लाख रुपया जलकर रोके हुए हैं। नगर में कुल 11 वार्ड हैं जबकि आबादी 12 हजार से ज्यादा है। तमाम ऐसे उपभोक्ता हैं जो कई वर्षों से जलकर जमा नहीं कर रहे हैं। नगर ...