जलकर बंदोबस्ती के लिए मत्स्य समितियों से मांगे प्रस्ताव
धनबाद, जून 12 -- धनबाद, संवाददाता। जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी प्रखंड और पंचायत स्तरीय मत्स्य जीवी सहयोग समितियों तथा स्वावलंबी सहकारी समितियों से जलकर की अल्पकालीन बंदोबस्ती के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। वर्ष 2026-27 से 2028-29 तक की अवधि के लिए बंदोबस्ती की जाएगी। प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून है। जिन जलकरों की बंदोबस्ती 31 मार्च को समाप्त हो चुकी है और जो पहले से बंदोबस्त नहीं हैं, उनके लिए योग्य समितियों से आवेदन मांगे गए हैं। संबंधित जलकरों की सूची जिला मत्स्य कार्यालय के सूचना पट्ट पर उपलब्ध है। प्रस्ताव के साथ समिति की कार्यकारिणी बैठक की कार्यवाही, अंकेक्षण प्रतिवेदन, निर्वाचन प्रमाण पत्र, सहायक निबंधक और जिला सहकारिता पदाधिकारी ने जारी स्वच्छता प्रमाण पत्र और बकाया रहित प्रमाण पत्र संलग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.