वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम ने सोमवार को शहर में चार स्थानों पर जलकर-सीवरकर बिलों की विसंगति के निस्तारण के लिए कैंप लगाए। इनमें 35 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। शहरवासियों ने भारी भरकम बिल आने की शिकायत की। कैंपों में ऐसे कुछ मामले भी आए जिनमें जलकर जमा करने के बाद भी ब्याज समेत नोटिस जारी कर दिया गया। भेलूपुर जोन में डुमरांव बाग कॉलोनी और कबीरनगर में कैंप लगाया गया। डुमरांवबाग में 10 शिकायतें आईं। हालांकि कर निरीक्षक ने पार्षद को कैंप की सूचना नहीं दी। पार्षद प्रतिनिधि डॉ. रवींद्र सिंह ने कहा कि कैंप की पूर्व सूचना नहीं दी गई। जबकि नगर आयुक्त ने इसके निर्देश दिए हैं। कबीर नगर में संजय शिक्षा निकेतन के पास लगे कैंप में सात शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं सारनाथ जोन के नई बस्ती मोहल्ले में चौरा माता मंदिर के पास कैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.