गढ़वा, मार्च 29 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद और सचिव निभा रंजना लकड़ा के आदेशानुसार रविवार को जलकर जख्मी हुआ महिला की मदद से लिए पीएलवी के सदस्य आगे आए। कांडी प्रखंड के गाड़ा गांव की परित्यक्ता कांति देवी जलकर बुरी तरह जख्मी हो गई है। वह जिंदगी और मौत से लड़ रही है। उसका एक बेटा और एक बेटी असहाय हैं। जानकारी मिलने पर तीन पीएलवी उमाशंकर दुबे, संगीता देवी, यशवंत कुमार मिश्रा डॉक्टर से मिलकर जानकारी दी। साथ ही समुचित इलाज का अनुरोध किया। उधर पीड़िता के माता पिता को डीएलएसए की ओर से मदद का आश्वासन दिया गया। उसके दोनों बच्चों को स्पॉन्सरशिप दिया जाएगा। उधर छोटी बच्ची को दूध और फल खाने के लिए यशवंत मिश्रा ने आर्थिक सहयोग भी किया। पीड़िता की मदद समाजसेवी धीरेंद्र उपाध्याय ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.