नई दिल्ली, जनवरी 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जल-थल और नभ तीनों स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतमाम किए गए हैं। दिल्ली की सीमाओं पर बैरिकेड लगाने के साथ ही अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा कर्तव्य पथ पर एंटी एयरक्राफ्ट गन लगाए गए हैं, जिससे कि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। यमुना में बोट और नाव पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। परेड मार्ग की सुरक्षा छह स्तरीय बनाई गई है। कर्तव्य पथ की बाहरी सुरक्षा में 15 हजार जवान तैनात होंगे। इनमें दिल्ली पुलिस, अतिरिक्त रिजर्व पुलिस कंपनियां, क्विक रिस्पांस टीम, स्वाट कमांडो, बम निरोधक और जांच टीमें, साथ ही ट्रैफिक पुलिस के जवान शामिल होंगे। वहीं, सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। राष्ट्रपति भवन से लेकर पूरे परेड र...