नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- अमावस्या, पूर्णिमा, संक्रांति आदि तिथि पर दान बहुत खास माना जाता है। अगर आप भी दान करते हैं और किसी खास कामना पूर्ति के लिए दान करना चाहते हैं, यहां हम आपको बताएंगे कि किस चीज का दान करने से क्या फल मिलता है। पहले जान लेते हैं कब दान करना उत्तम रहता है। अमावस्या, पितृपक्ष, मेष और तुला संक्रान्ति, सूर्य की कई संक्रांति, खरमास, चन्द्र और सूर्यग्रहण के बाद दान का खास महत्व बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि इसका दान अक्षय होता है। प्रयाग आदि तीर्थो, पवित्र मन्दिरों, नदियों के किनारों में दान देने से भी अक्षय (फल) प्राप्त होता है। पुराणों में दान को लेकर कई बातों के बारे में बताया गया है। किस चीज का दान करने से क्या फल मिलता है। गरुड़ पुराण में कहा गया है कि आप अभी जो दान करते हैं, वो आपको यमलोक में फल देता है।कूर्म पुराण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.