लातेहार, मार्च 27 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्राम बेलंगा में जल, जमीन और जंगल की रक्षा तथा वन अधिकार कानून 2006 के प्रति जागरूकता को लेकर ग्रामीणों का एक जुटान हुआ। कार्यक्रम का संचालन सुधीर मुंडा ने किया। इस दौरान पारंपरिक बीज बैंक का उद्घाटन भी किया गया और बाहर से पहुंचे अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पेसा कानून, वन अधिकार कानून और ग्राम सभा की अहमियत पर विस्तार से अपने विचार रखे। साथ ही बोर्ड गड़ी कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। वन अधिकार के केंद्रीय प्रभारी सूर्यमणि भगत ने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में वन अधिकार और ग्राम सभा को लेकर जागरूकता की कमी है, जिसे दूर करने के लिए गांव-गांव में अभियान चलाया जा रहा है। समाजसेवी फूलदेव गंझू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.