चंदौली, अप्रैल 22 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। समाजशास्त्र विभाग की ओर से बुधवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर सकलडीहा पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और पृथ्वी को सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने की। कार्यक्रम में पृथ्वी दिवस के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, बढ़ता प्रदूषण, वृक्षों की कटाई तथा अनियोजित शहरीकरण के कारण पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। विशेष रूप से यह चिंता का विषय है कि विश्व के सबसे गर्म शहरों में भारत के अनेक शहर शामिल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान ऐसे में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं ऊर्जा बचत जैसे उपाय अत्यंत आवश्यक हैं।प्राचार्य प...